लोक कल्याणकारी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा


झुंझनू (सौरभ टेलर)।
जनमंगल सेवा संस्थान  के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर आनंद सिंह शेखावत के यहां नवलकुंज  में दिनांक 27 फरवरी 2023 को प्रातः 10:15 बजे लोक कल्याणकारी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नवलगढ़ शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं आसपास के गांवों से आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले आम जन को आमंत्रित किया गया है। 

गौरक्षा व गौसंवर्धन तथा पितर तर्पण और विश्वकल्याण के लिए  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी जायेंगी। जन मंगल सेवा संस्थान के सदस्यों व पदाधिकारियों ने आमजन से संपर्क कर यज्ञ में आहुतियां देने का निमंत्रण दिया है। यज्ञ के लिए जिला स्तरीय प्रभारी महेश बसावतिया ने जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया। संस्थान के सदस्यों द्वारा यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments