सीएम का विभाग वंचित वित्त विभाग के कार्मिक धरने पर

झुंझुनू (सौरभ टेलर)।  राजस्थान एकाउन्टेन्ट्स एसोसिएशन जिला शाखा झुंझुनूं द्वारा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह के नेत्रत्व मे राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसियेशन के राज्यव्यापी आहवान पर दिनांक 10.04.2023 को जिला शाखा  द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय झुंझुनूं के सामने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के समक्ष जिला कलक्टर महोदय के माध्यम से अपनी निम्नलिखित मांगों  के पूरा ना होने पर रोष प्रकट किया गया-



1 राजस्थान अधिनस्थ लेखा सेवा का पुनर्गठन कर द्वि स्तरीय व्यवस्था  स्थापित की जाये।


2 अधिनस्थ लेखा सेवा  से राज्य लेखा सेवा में  पद्दोनति के अवसर बढ़ाएं जाएं 


3 पदोन्नति के विभिन्न स्तर पर अनुभव की शर्तों में परिवर्तन कर तीन वर्ष किया जाये व अधीनस्थ लेखा सेवा में दी गई सेवा को राज्य लेखा सेवा में  अनुभव गणना में शामिल किया जाये।


4. सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के पद को राजपत्रित घोषित किया जाये।


5. अधीनस्थ लेखा सर्व कर्मियों को समयबद्ध पदोन्नति प्रदान की जाये।


6 कोषालय एवं उपकोषालय को मजबूती प्रदान की जावे 


जिला मंत्री जयप्रकाश सैनी  ने बताया कि गत वर्ष एसीएस अखिल अरोड़ा जी से वार्ता के अनुसार उक्त सभी मांगों पर सहमती प्रदान करते हुए जल्द ही आदेश प्रसारित करने का आश्वासन प्रदान किया गया था लेकिन आज दिनांक तक कोई भी कारवाही नहीं होने से अधिनस्थ लेखा सेवा कैडर में भारी रोष है आज के धरने के उपरांत 19 को जयपुर एक दिवसीय विशाल धरना और 20 से कर्मिक अनशन  जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक किया जाएगा आज के धरने में , महेंद्र शर्मा, सुरेश डूडी, जगदीश नायक, आशाराम, नवीन खांडल, सुरेश गहन , नरेश शर्मा, अनुपम बलौदा, विक्रम सिंह, पूर्ण चंद, कमलेश शर्मा, मोहित, महेंद्र गुर्जर, उम्मेद सिंह,  बिमला, राजेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, सुशील कुमार,सोनिया भामू, पुष्पा मुनेश ,आकंक्षा,प्रीति, मीनू, मनीषा, प्रियंका कुमारी, सीमा,जुगल सिंह शेखावत, पियूष चोमाल, संजय कटारिया , संदीप कुमार , संदीप सिंह , अवनीश कुमार, महेश कुमार, महेश ख्यालिया आदि मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments